Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : स्वरोजगार की दिशा में बढ़ावा देना उद्देश्य : दीपक

Jaunpur News : स्वरोजगार की दिशा में बढ़ावा देना उद्देश्य : दीपक

  • महात्मा गांधी ग्रामोद्योग योजनाओं के थे बड़े पोषक : ममता यादव
  • छितौना गांव में ग्रामोद्योग कार्यक्रम कर लोगो को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव के प्राचीन मंदिर परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं के प्रति एक दिवसीय जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया इस दौरान अधिकाधिक लोगों से लाभ लेने की अपेक्षा की गई। उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार सोनी ने कहा कि ग्रामीण अचंल से जुड़े हुए ग्रामीण विकास कार्यो में जिनका अधिक योगदान होता है, उन्हीं लोगों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार लोगों या परम्परागत कारीगरों को स्वरोजगार की दिशा में बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामोद्योग जागरूकता कार्यक्रम का विशेष महत्व है।वहीं ग्राम प्रधान ममता यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामोद्योग योजनाओं के बड़े पोषक थे। इस दिशा में उनके विचार बहु आयामी थे। विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के पीछे आमजन मानस की आत्म निर्भरता व सोच छिपी थी। तभी तो उन्होंने कहा था कि खादी वस्त्र नहीं विचार हैं। इस अवसर विनोद कुमार पाण्डेय, धनंजय प्रजापति, संजय सरोज, राजकुमार मौर्य समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक प्रधानपति फौजी सुबास यादव ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए अतिथियों का आभार जताया।