जौनपुर धारा, खुटहन। पनौली गांव में एक सप्ताह पूर्व भूमि विवाद को लेकर दलित महिला को मारने पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपित एक महिला सहित चार के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। गांव निवासी संगीता गौतम का आरोप है कि उसकी बैनामे की जमीन को पड़ोसी संतोष वर्मा, रौनक वर्मा, मनीष वर्मा तथा किरन देवी मिलकर जबरन कब्जा कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे जाति सूचक शब्दों में अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी भी दिए। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : महिला सहित चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


