― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : भारतीय किसान यूनियन ने किया पंचायत, सौंपा ज्ञापन

Jaunpur News : भारतीय किसान यूनियन ने किया पंचायत, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने 11 सूत्रीय मांग पत्र के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल किसान पंचायत किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेश वर्मा व संचालन धर्मराज पटेल ने की। जिसके उपरान्त 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को देते हुए मांग किया कि धान की रोपाई अवधि में नहरो द्वारा पानी के अभाव से रोपाई कार्य बाधित है। जिसकी व्यवस्था करायी जाय, विद्युत सप्लाई के अभाव से समस्त कार्यबाधित है, विद्युत विभाग द्वारा किसानों से फर्जी बिल वसूली को समाप्त कर जर्जर तार एवं पोल की खराबी दूर हो, पशुओं की बीमारी को देखते हुए बचाव हेतु टीकाकरण की व्यवस्था अतिशीघ्र हो, मुंगराबादशाहपुर सब्जीमण्डी में दबंगो के अवैध कब्जे को हटवाया जाय, रासायनिक खाद को सही उपयोग हेतु मृदा परीक्षण हो, ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा प्राप्त सुविधा को खुली बैठक के माध्यम से ही पात्रों का चयन हो, ग्राम पंचायतों में बीमारी आदि से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर कीटनाशक दवा का छिडकाव हो, आवश्यकतानुसार निःशुल्क वृक्षारोपड़ की व्यवस्था अतिशीघ्र हो, रासायनिक खाद, बीज, दवा आदि क्रय की दुकानदारों द्वारा पक्की रसीद उपलब्ध हो, बरसात की कमी को देखते हुए ग्राम पंचायतों में की गयी सरकारी पोखरों में निःशुल्क जल भराव जानवरों के सुविधा हेतु करायी जाय। उक्त अवसर पर राजनाथ यादव, राकेश चन्द्र मौर्या, रामसूरत पटेल, राजदेव, रामकेश यादव, बाबूराम पटेल, रमेश यादव, राजबलि यादव, शिला पटेल, कमलेश गौतम, अखिलेश पाल सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...