― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : काशीराम आवास में गंदगी से नालियां जाम

Jaunpur News : काशीराम आवास में गंदगी से नालियां जाम

  • गायब रहतें है साफ-सफाई के लिये लगाये गये नगर पालिका के सफाई कर्मी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिद्दिकपुर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में नगर पालिका से दो सफाई कर्मी को साफ-सफाई के लिए लगाया गया। लेकिन आए दिन वह भी लोग गायब रहते हैं और नाली जाम पड़ी है। वहीं बारिश के दिन सभी गंदी नालियों का पानी घर के सामने से बहता है, वहां के स्थानीय लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। बता दे कि सिद्दिकपुर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में बनी सभी नालियां गंदगी से जाम पड़ी है। जिसका देखरेख करने वाला कोई नहीं है, बारिश होने पर नालियों के गंदगी का पानी से गुजरना पड़ता है। जिसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है। काशीराम कॉलोनी में रहने वालों को लोगों ने बताया कि नगर पालिका से दो सफाई कर्मियों को लगाया गया है। लेकिन वह भी आए दिन गायब रहते हैं, एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा बारिश के मौसम में नालियों की सफाई करने के लिए आदेश जारी किया जा रहा है और दवा का छिड़काव के लिए भी कहा गया है। जिससे क्षेत्र के निवासियों को मच्छर जनित रोगों के छुटकारा मिल सके। लेकिन वहीं क्षेत्रीय जिम्मेदारों द्वारा जिला प्रशासन के आदेश को नजर अंदाज कर आदेश व निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं गंदगी से क्षेत्र की नाली पूरी तरह जाम पड़ी है। स्थानीय लोगों की माने तो बारिश के मौसम में भी न तो साफ सफाई हुई और नहीं दवा का छिड़काव किया गया। मच्छर के प्रकोप से आये दिन लोग बीमार रहते हैं।

Share Now...