― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : नहर में पानी न आने से किसान मायूस

Jaunpur News : नहर में पानी न आने से किसान मायूस

  • धान की नर्सरी तैयार, पानी न आने से रोपाई में हो रही परेशानी
  • समय से नहीं होगी धान की रोपाई तो पैदावार में आएगी कमी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शारदा सहायक खण्ड-36 के सूखी नहर में पानी नहीं आने से किसान मायूस बैठे हैं। जिससे धान की रोपाई करने में आ रही है दिक्कतों से किसान परेशान हो रहे हैं, वहीं धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। बताया जाता है कि क्षेत्र के अधिकांश किसानों की खेती नहर के भरोसे है। बारिश की पानी से थोड़ा बहुत रोपाई की गई है, किसानों ने धान की नर्सरी किसी तरह से तैयार कर लिए हैं। लेकिन धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। अब तो किसानों को चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि नहर से निकले दर्जनों माइनरों के द्वारा कई सौ एकड़ में धान की रोपाई की जाती है। नहर में पानी न आने से माइनर सूखे पड़े हैं और वहीं किसान भी अच्छी बरसात की आस लगाए बैठे हैं। अगर इसपर जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो और एक सप्ताह के भीतर पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों के लाले पड़ने लग जायेंगे। धान की रोपाई करने में काफी विलंब होगा। जिससे पैदावार में भी कमी होगी।

Share Now...