Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

Jaunpur News : देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

  • होटल संचालक को दी कड़ी चेतावनी

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित एक बहुचर्चित होटल पर देह व्यापार की आशंका में पुलिस ने देर शाम छापेमारी की। पुलिस के अधिकारियो ने इस दौरान होटल के सभी कमरों की तलाशी ली तथा आगंतुक रजिस्टर भी चेक किया। रजिस्टर में कुछ कमियां पाए जाने पर सख्त चेतावनी देते हुए सावधान रहने को कहा। इस दौरान सभी के पहचान पत्र आदि चेक किए गए तथा हिदायत दी गई की हमेशा अपना पहचान प्ात्र लेकर ही सभी लोग किसी भी होटल में ठहरेंगे। बताते चलें कि इससे पहले भी इस बहुचर्चित होटल पर कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा चुकी है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर डिप्टी एसपी अजीत कुमार चौहान ने बताया कि एक होटल पर छापेमारी की गई थी, जहां पर चार कमरों में सघन तलाशी ली गई जिसमें कुछ आपत्तिजनक तो नहीं मिला मगर आगंतुक रजिस्टर में ठहरे हुए लोगों का नाम दर्ज नहीं था, जिसे लेकर डिप्टी एसपी ने होटल संचालक को कड़ी फटकार लगाई और हिदायत दिया की दोबारा ऐसी कमी पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की सूचना से नगर के तमाम होटलों में हड़कंप मचा रहा।