Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : दीनी और दुनयावी तालीम से मिलेगी तरक्की : मौलाना...

Jaunpur News : दीनी और दुनयावी तालीम से मिलेगी तरक्की : मौलाना राफ़े

  • हि़फ्ज़ की तालीम दस्तारबंदी और वार्षिक उत्सव पर बोले मौलाना

जौनपुर धारा, शाहगंज। दीन और दुनयावी तालीम आज के लिहाज से बहुत जरूरी है, धर्म को राजनीति में लपेटना कहीं से उचित नही है।

उक्त बातें गुरुवार की देर शाम नगर के जौनपुर रोड स्थित नजीराबाद में मदरसा महादुल कुरान वल उलूम के वार्षिक उत्सव और हि़फ्ज़ की तालीम हासिल कर चुके बच्चों के दस्तार बंदी के दौरान मौलाना राफ़े ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हमे बच्चों को तालीम जरूर देना चाहिए भले ही हमे भूखा क्यों न रहना पड़े। एक सवाल के जवाब में मौलाना राफ़े ने कहा अल्पसंख्यक समाज के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन का कारण हुकूमत की तरफ से आपेक्षित सहयोग न मिलना है। एक सवाल के जवाब में कहा की हिंदुस्तान में मंदिर मस्जिद का कोई मसला नही कुछ लोग इसे हवा देकर राजनीति की जाती है। मजहबे इस्लाम मे किसी भी मंदिर को तोड़ कर मस्जिद बनाकर नमाज़ पढ़ना जायज़ ही नही है। इस्लाम धर्म सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है।