Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  दंत चिकित्सक के अनुपस्थिति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Jaunpur News :  दंत चिकित्सक के अनुपस्थिति पर डीएम ने जताई नाराजगी

  • उपचार के संबन्ध में मरीजों से ली जानकारी, देखा दवाओं की उपलब्धता

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर और दवाओं के स्टाक रजिस्टर को देखा। दंत चिकित्सक डॉ.सर्वजीत अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। ओपीडी कक्ष में मौजूद डॉ.अनुपम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुल 84 मरीज का परामर्श किया गया, उन्होने बताया कि इस समय बुखार, कफ और फंगल इन्फेक्शन के मरीज अधिक की संख्या में आ रहे है। जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध मिली। उन्होंने एक्स-रे कराने आई मरीज दिव्या और डिलीवरी के लिए आई पूनम से सीएचसी में इलाज के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लेबर वार्ड में स्टाफ नर्स आकांक्षा से पूछा कि इस महीने कितनी डिलीवरी हुई है, जिस पर उन्होंने बताया कि कल 24 डिलीवरी स्वास्थ्य केंद्र पर कराई गई है। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि समय से स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए। आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उनके कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए सभी लोग ईमानदारी से कार्य करते हुए सौपें गये दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करें। इस अवसर पर फार्मासिस्ट बृजेश, स्टाफ नर्स सीमा एक्स-रे, टेक्निशियन सविता, वार्ड ब्वाय विनय और अनिल लैब टेक्नीशियन विकास सहित अन्य उपस्थित रहे।