― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : तुलसी काव्य पर सोनिया ने किया हिंदी में शोध

Jaunpur News : तुलसी काव्य पर सोनिया ने किया हिंदी में शोध

  • डॉ.रमाशंकर के निर्देशन में शोध कार्य किया पूरा
  • साक्षात्कार के बाद पीएचडी की गई अवार्ड

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बध्द गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर से हिंदी विषय पर सोनिया का शोध कार्य पूरा हुआ और थीसिस समिट के बाद साक्षात्कार के उपरांत पीएचडी अवार्ड दिया गया। बता दें कि गुलाबी देवी महाविद्यालय सिददीकपुर से हिंदी विषय में सोनिया यादव ने तुलसी काव्य का समाजशास्त्रीय अनुशीलन विषय पर (कवितावली के विशेष संदर्भ में) शोध किया। सोनिया ने शोध कार्य प्राचार्य डॉ.रमाशंकर यादव के शोध निर्देशन में पूरा किया और तुलसी काव्य पर शोधकर उन्होंने एक कवितावली में विशेष जानकारियां थीसिस में वर्णन किया है। जिससे उनकी थीसिस से बहुत कुछ तुलसी काव्य के बारे में जानकारी मिलती है। जिसमें तुलसी के जीवन दर्शन, तुलसी के मर्यादावादी चेतना और भक्ति काल की मार्मिक इतिहास के बारे में बहुत कुछ जानकारियां हैं।सोनिया यादव का पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रो.चंद्रा देवी के ने साक्षात्कार किया। जिसमें सोनिया को सफलता मिली, उन्हें पीएचडी योग्य पाया गया। उन्हें पीएचडी अवार्ड की गई। बता दें कि इसके पहले भी सोनिया ने जेआरएफ में सफलता पा चुकी हैं। सोनिया बताती है कि तुलसी के काव्य में साहित्यिक दृष्टि से बहुत कुछ जानकारियां मिली हैं और शोध कार्य पूरा करने में प्राचार्य डॉ.रामाशंकर यादव व परिवार की विशेष भूमिका रही है। जिससे मेरा शोधकार्य समय से पूरा हुआ और साक्षात्कार में भी सफलता मिली।

Share Now...