Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ताजिया निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Jaunpur News : ताजिया निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में मनाया जाने वाले मोहर्रम की तैयारी नगर व ग्रामीण इलाकों में युद्ध स्तर पर की जा रही है। विभिन्न प्रकार के ताजिए निर्माण कार्य को लेकर कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुहल्ला सिपाह, डफलियान, नई बाजार, मछलीगली, कमालपुर, सराय आदि में शाम होते ही ढोल ताशे बजाने शुरू हो गये हैं। 16 जुलाई को रात्रि में तथा 17जुलाई की दोपहर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। ताजिया जुलूस निकलने को लेकर युवा उत्साहित नजर आ रहे हैं। जुलूस के दौरान करतब दिखाने का अभ्यास शुरू हो चुका है। ताजिया निर्माण मे जुटे खालिद अंसारी, मोहम्मद तनवीर, सैफ, सलमान मोहसिन,  अरशद, व खलीक ने बताया कि ताजिया तीन हिस्सों में बनाया जा रहा है। ताजिया की लंबाई करीब 8 से 10 फिट होगी। हर कारीगर अपनी बेहतरीन कारीगरी के जरिए अपने ताजियों की खूबसूरती को चार चांद लगाने में दिन रात पसीने बहा रहा है।

Share Now...