Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से छः साल के...

Jaunpur News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से छः साल के बालक की मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव में रविवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीड़ित के तहरीर पर वाहन स्वामी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है। उत्तरपट्टी गांव के निवासी साहब लाल यादव छोटी-मोटी नौकर करके परिवार का भरण पोषण करता हैं। साहबलाल को दो पुत्री व एक पुत्र है, 6 वर्षीय पुत्र अमित रोज की तरह रविवार को घर के समीप सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर राइस मिल ने अमित को कुचलते हुए आगे की ओर बढ गया। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने के बाद अमित दर्द से चीखने लगा, चीख पुकार की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जुट हो गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही हादसे में घायल अमित को लेकर इलाज के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों इलाज के दौरान 5वर्षीय से बालक को मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा भैयालाल के तहरीर पर शव कब्जे में लिया गया है। वाहन स्वामी के खिलाफ विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Share Now...