जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव मुड़ कटवा महावीर बाबा के पास बुधवार की सुबह 6:00बजे के करीब एक ही परिवार के छह लोग प्रयागराज संगम से स्नान कर लौट रहे थे कि ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही एक ट्रक से उनके कार की टक्कर हो गई। जिसमें बैठे पांच लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनते ही आसपास के लोग मदद करने के लिए दौड़ पड़े। मौके की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रदेश के सिवान जिला हर्बल गांव निवासी सुरेंद्र यादव पत्नी बसंती व पुत्री सुमन यादव पुत्र मृत्युंजय व अमित पुत्री रीवा अपने निजी कार से प्रयागराज संगम स्नान के लिए गए थे वहाँ लौटते समय सुबह लगभग 6:00बजे बोधापुर मुड़ कटवा वीर बाबा के पास विपरीत दिशा से सीमेंट लादकर आ रही ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर हो गई। जिसमें बैठी बसंती को छोड़कर अन्य पांच लोग घायल हो गए।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Jaunpur News : ट्रक से टकराई संगम से स्नान कर लौट रही कार, पांच घायल



