― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : छत से अनियंत्रित होकर गिरी बृद्धा,मौत

Jaunpur News : छत से अनियंत्रित होकर गिरी बृद्धा,मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। भागलपुर गांव में रविवार को छत पर सूखने के लिए कपड़े फैला रही बृद्धा अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे उपचार हेतु सीएससी शाहगंज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते स्वजन शव घर ले आए। बगैर पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव निवासी 65 वर्षीय कमला देवी पत्नी रमाशंकर सुबह छत पर सूखने के लिए कपड़े फैला फैला रही थी। अचानक छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गई। स्वजन उपचार हेतु अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Share Now...