Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : कक्षा 6 व 9 के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा...

Jaunpur News : कक्षा 6 व 9 के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा, राजातालाब वाराणसी के शैक्षणिक सत्र 2025-26के संचालन के क्रम में रविवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज, अटाला मस्जिद के पास से कक्षा-06 एवं कक्षा-09 के लिए प्रवेश परीक्षा प्रातः 11.00बजे से अपरान्ह् 01.00बजे तक आयोजित की गयी। प्रवेश परीक्षा हेतु कक्षा-06 में कुल 115बालक एवं बालिकाओं तथा कक्षा-09हेतु कुल 63बालक एवं बालिकाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रवेश परीक्षा में कक्षा-06 में कुल 115बच्चों के सापेक्ष कुल 105 तथा कक्षा-09में कुल 63बच्चों के सापेक्ष 58बच्चों द्वारा प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया गया। इस प्रकार जनपद जौनपुर में कुल 178अभ्यर्थियों में से 163 अभ्यर्थियों प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा जनपद स्तर पर अधिकृत नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के निर्देशन में प्रवेश परीक्षा शान्तिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी सहायक श्रम आयुक्त ने दी है।

Share Now...