― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अपना लोक-परलोक दोनों सुधार सकता है मनुष्य : प्रेमभूषण...

Jaunpur News : अपना लोक-परलोक दोनों सुधार सकता है मनुष्य : प्रेमभूषण महाराज

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में चल रहे श्रीराम कथा के मुख्य यजमान भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के पावन संकल्प से प्रायोजित सात दिवसीय रामकथा के पहले दिन अन्तरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि जगत के हर जीव में भगवान का वास है। लेकिन मनुष्य नामक प्राणी को जो भी शरीर प्राप्त है। वह अपने आप में अद्भुत है, इस शरीर के माध्यम से मनुष्य अपना लोक और परलोक दोनों ही सुधार सकता है। किसी अन्य जीव के लिए यह संभव नहीं है। मनुष्य को छोड़ बाकी के 84लाख योनियों को भोग योनी कहा गया है। महाराज ने अपने मुखारबिंदु से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की प्रशंसा की। जौनपुरवासियों का सौभाग्य है कि इस तरह की रामकथा सुनने को मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रामकथा को जिस रूप में श्रवण करेंगे उसी रूप में आपको उसका सफल मिलेगा। महाराज ने कहा कि सतमार्ग पर चलकर धन अर्जित करने वाले लोग ही शाश्वत सुख की प्राप्ति कर पाते है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे घर में जीवित माता-पिता है तो वहीं हमारे भगवान हैं। माता-पिता की सेवा करके वो हम सब प्राप्त कर सकते हैं। जो हम भगवान से चाहते हैं। रामचरित मानस में यह बताया गया है कि माता-पिता, गुरु और अपने से बड़ों की आज्ञा मानने वाले सदा ही सुखी रहते हैं। पूज्य महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पूजा-पाठ भजन क्यों आवश्यक है? जब मनुष्य धर्म कार्यों में पूजा-पाठ में संलग्न हो जाता है, तो उसके जीवन से भय खासकर मृत्यु का भय बिल्कुल समाप्त हो जाता है। पूज्य महाराज जी ने कहा कि भगवान को केवल प्रेम और केवल प्रेम ही प्यारा है। इस मौके पर काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक जौनपुर अजीत, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, सेवाभारती के अध्यक्ष डॉ.तेज सिंह, प्रांत शारीरिक प्रमुख संतोष, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, डॉ.वेदप्रकाश, सुरेश, पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ.तेज सिंह, माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह, आयोग के सदस्य डॉ.आरएन त्रिपाठी, डॉ.बीएस उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...