― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का...

Jaunpur News : अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लखनेपुर गांव में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर गृहस्थी का सामान का जलकर राख हो गया। आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक लखनेपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद गौतम के घर रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। अचानक आग की लपटें देखकर परिजनों ने शोरगुल मचाया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

Share Now...