Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : 300 साल पुराने पेड़ में शीतला माता के वास...

Jaunpur News : 300 साल पुराने पेड़ में शीतला माता के वास की है मान्यता

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बदौवां गांव में एक प्राचीन नीम का पेड़ आकर्षण का केंद्र बन गया है। महाशिवरात्रि के दिन इस पेड़ से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलने लगा। जिसके बाद आस-पास के गांवों से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे। स्थानीय लोगों की माने तो इस वृक्ष में शीतला माता का वास माना जाता है। गांव की महिला श्रद्धालु वंदना मिश्रा बताती हैं कि इस नीम के पेड़ में पूरे क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। दूर-दूर से लोग यहां पूजा करने आते हैं। मान्यता है कि यह वृक्ष लगभग 300 साल पुराना है। उनके पूर्वजों ने भी इसे इसी रूप में देखा है। ग्रामीणों का मानना है कि यह पेड़ गांव का सबसे पुराना नीम का वृक्ष है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन पेड़ से निकले सफेद द्रव्य को लोग शीतला माता का प्रसाद मानकर अपने माथे पर लगा रहे हैं।