Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविधायक रागिनी सोनकर ने श्रद्धालुओं में वितरित किया फल

विधायक रागिनी सोनकर ने श्रद्धालुओं में वितरित किया फल

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्रीय विधायक मछलीशहर रागिनी सोनकर ने जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन करने के लिए आये श्रद्धालुओं में फल वितरित किया। श्रद्धालुओं में फल वितरण कार्यक्रम सुबह 8बजे से शुरू होकर 2बजे तक जारी रहा। फल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आई विधायक रागिनी सोनकर ने लोगों से हाल-चाल लिया और व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन को धन्यवाद दिया। भीड़ को देखते हुए अनुशासित और कतारबद्ध तरीके से पुलिस और प्रशासन के सहयोग से दर्शन पूजन कराने की व्यवस्था की सराहना की। दूर दूर से आए बच्चे, युवा, महिला, पुरुष, बुजुर्ग श्रद्धालुओं के धैर्य और भक्ति भाव को सराहा। इस अवसर पर विधायक के साथ सपा नेता रोहित दूबे, मुन्ना यादव सर्वेश शुक्ल, राम अजोर शुक्ल, अभय यादव, सोनू यादव, रविन्द्र यादव, सहित आदि उपस्थित थे।