Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : 190 गैस सिलेण्डर के साथ दो चोर गिरफ्तार

Jaunpur News : 190 गैस सिलेण्डर के साथ दो चोर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को चोरी के 190खाली इंडियन गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार किया है, साथ ही टाटा मैजिक गाड़ी भी बरामद कर ली है। सूचना के आधार पर मोलनापुर निर्माणधीन नहर पुलिया के पास से दो शातिर अन्तर्जनपदीय धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम उम्र करीब 26वर्ष निवासीग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद प्रयागराज, सौरभ पुत्र रामबहादुर उम्र करीब 28वर्ष निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा मध्यप्रदेश को सोमवार की देर शाम 19.30बजे गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशनदेही पर 190खाली गैस सिलेण्डर भी बरामद किया है। जिसमें से थाना मीरगंज ग्राम सेमरी के जनार्दन इण्डेन गैस एजेन्सी से 141सिलेण्डर 19नवंबर को चोरी किया गया था और 27 मई को थाना क्षेत्र पवारा के कुँवरपुर गैस एजेन्जी से 49सिलेण्डर चोरी हुआ था।