जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या किए जाने के बाद प्रदेशभर के पत्रकारों में आक्रोश है। इसी क्रम में जौनपुर प्रेस क्लब इकाई शाहगंज के सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उप जिला अधिकारी शाहगंज राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पत्रकार सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। यह ज्ञापन जिला महामंत्री आशीष पांडेय के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बदलापुर तहसील अध्यक्ष हुबलाल यादव, शाहगंज तहसील अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, महामंत्री दीपक सिंह, पत्रकार पंकज जयसवाल, शशांक शेखर सिन्हा, सुजीत वर्मा, राजकुमार अस्क, राजीव श्रीवास्तव, डॉक्टर सरफुद्दीन आजमी, धनपाल जायसवाल, विजय उपाध्याय, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
Jaunpur News : सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन



