Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  सात दिवसीस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम शुरू

Jaunpur News :  सात दिवसीस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम शुरू

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विद्यालय से संबद्ध बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ.स्वतंत्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बैनर तले गांव चक्की चौराहो पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार, डॉ.आभा सिंह, डॉ.हरिनारायण, श्रवण कुमार, आनन्द आदि मौजूद रहें। श्रीअभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज लपरी में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रबंधक मुन्नेलाल यादव ने किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक संस्कार है जो युवा पीढ़ी को नेतृत्व अनुशासन और समाज सेवा का पाठ पढ़ाता है।यह प्रशिक्षण शिविर व्यक्तिगत विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। रामकिशुन सिंह महाविद्यालय सिद्धीकपुर में विशेष शिविर का उद्घाटन स्थानीय पंचायत भवन मे महाविद्यालय के अध्यक्ष गौरव सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज की सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि राज यादव ने कहां की युवा पीढ़ी लोगों की ही देश के विकास के लिए कुछ कर सकती है और राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष माध्यम है। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सिद्धार्थ शंकर सिंह व संचालन वर्तिका सिंह ने किया। इस मौके पर आनंद दुबे, डॉ.अरविन्द उपाध्याय, शरद सिंह, धर्मसेन सिंह बब्बू, रंजीत गौतम, शिवांगी सुहानी प्रजापति, श्वेता, स्वाति जयसवाल, खुशी सिंह, करिश्मा, अनामिका, अंशिका अलका, विनायक मौर्य, अमन खरवार शिवम मौजूद रहे।