Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सर्राफा कारोबारी का लाखों के जेवरात लेकर नौकर हुआ...

Jaunpur News : सर्राफा कारोबारी का लाखों के जेवरात लेकर नौकर हुआ फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओलांदगंज जोगियापुर में स्थित सर्राफा कारोबारी का लाखों रुपए के सोने के जेवरात लेकर उनके यहां का कर्मचारी फरार हो गया है। सूत्रों के हवाले से पता चला कि आदर्श कुमार बैंकर्स ने अपनी एक सोने चांदी के जेवरात की दुकान मुंबई ज्वेलर्स के नाम से चला रहें थें। लगभग 15 दिन पूर्व उन्होंने अपनी दुकान पर सिद्धिकपुर थाना सरायख्वाजा निवासी एक युवक को अपनी दुकान पर काम करने के लिए रख लिया था। सोमवार रात्रि लगभग 8बजे इनकी दुकान पर जेवरात खरीदने के लिए ग्राहक आए। जिस डिजाइन का जेवरात ग्राहक को चाहिए था वह उनकी दुकान पर नहीं था। इन्हीं की एक और दुकान कोतवाली चौराहे पर स्थित है, उन्होंने अपने नौकर को जेवरात लाने के लिए भेज दिया। कोतवाली चौराहे पर स्थित दुकान से नौकर 400 ग्राम सोने के जेवरात लेकर निकला और उसकी नियत खराब हो गई। वह जेवरात लेकर फरार हो गया। इस ज़ेवरात की अनुमानित कीमत लगभग 30लाख रुपए आंकी जा रही है। इस संबंध में सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी सर्राफा कारोबारी के साथ कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस कारोबारी का जेवरात लेकर फरार नौकर की तलाश में जुट गई है। इस घटना की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम महमूद अंसारी द्वारा की जा रही है। एैसी वारदातें सर्राफा कारोबारियों के साथ पीछले कई वर्षो से होती चली आ रही है। और सर्राफा कारोबारी एफआईआर तो दर्ज करवाते हैं लेकिन किसी किसी में ही सफलता मिल पाती है।