― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : शायर रहबर जौनपुरी की याद में काव्य गोष्ठी का...

Jaunpur News : शायर रहबर जौनपुरी की याद में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अर्पित की गई श्रंद्धाजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह स्थित जामिया मोमिना लिल बनात के उर्दू हॉल में मशहूर शायर रहबर जौनपुरी की याद में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन उस्ताद शायर इबरत मछली शहरी की अध्यक्षता में किया गया,जिसमें जिले भर से आए हुए कवियों ने अपनी कविताएं कहीं,इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज अब्बास की तिलावत से हुआ जबकि पैगम्बर मोहम्मद की शान में नात पाक का नज़राना रौनक़ जौनपुरी ने पेश किया। रहबर जौनपुरी के पुत्र अंसार जौनपुरी ने अपने पिता की ग़ज़ल को प्रस्तुत करके सबको मनमुग्ध करदिया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे मज़हर आसिफ ने रहबर जौनपुरी को याद करते हुए कहा कि आप बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन उर्दू भाषा के प्रचार प्रसार में गुजारा,आपकी कविताओं और किताबों पर अगर बात की जाए तो दिन कम पड़ सकते हैं,आपकी कविताएं सामाजिक और देश भक्ति एवं मुल्क की गंगा जमुनी तहज़ीब की झलक पेश करती थीं। काव्य गोष्ठि में शजर जौनपुरी, शहजाद जौनपुरी, मुस्तईम जौनपुरी, मोनिस जौनपुरी, असीम मछलीशहरी सहित आदि ने रचना प्रस्तुत की। इस अवसर पर अकरम अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, सलाहुद्दीन खान, परवेज़ एडवोकेट, मौलाना हस्सान क़ासमी, सलमान एडवोकेट, रिज़वान अहमद, अफरोज़ आलम एडवोकेट, मौलाना शाहिद सबरहदी, मसीहुज्जमा खान, अबू ओबैदा, मोहम्मद जाफर, हमीदुल्लाह खान, कमाल आज़मी समेत भारी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे अंत में आयोजक डॉ.अबू अकरम कासमी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...