― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : शव को दफन करने को लेकर शिया-सुन्नी में तनाव

Jaunpur News : शव को दफन करने को लेकर शिया-सुन्नी में तनाव

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज चौकी अन्तर्गत मुफ्तीगंज बाजार में शव को दफनाने को लेकर शिया-सुन्नी में तनाव हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 11बजे नखड़ू शाह 70वर्ष का इन्तकाल हो गया। नखड़ू के शव दफनाने के लिए इमाम बाड़ा में जहां तजिया दफन होता है वहां पर गढ्ढा खोदा जा रहा था कि शिया समुदाय के लोगों ने आकर गढ्ढा खुदाई का कार्य को रोक दिया। सूचना पर मुफ्तीगंज चौकी इनचार्ज जुगल किशोर राय, केराकत कोतवाल अवनीश राय, केराकत नायब तहसीलदार, गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय, कानूनगो मौके पर पहुंच गये। वहीं अधिकारियों ने अभिलेख देखकर गढ्ढे की खुदाई का कार्य रोकवा दिए। जिसके बाद सुन्नी समुदाय के लोग शव दफनाने को लेकर अड़ गये है। सुन्नी समुदाय के लोगों का कहना है कि हमारे परिवार का शव इमाम बाड़े में नहीं दफन होगा। तो वहां ताजिया भी नहीं दफन होगी। सुन्नी समुदाय के लोग प्रशासन से बहस करते हुए कहा कि आप नहीं दफन करने देगे तो हमारे परिवार का शव ऐसे पड़ा रहेगा। यह सुनकर प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। वहीं प्रशासन द्वारा दोनों के आपस में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। खबर लिखे जाने तक शव दफनाने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ।

Share Now...