― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, मचा...

Jaunpur News : युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, मचा कोहराम

  • बदलापुर थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोकी मोड़ पर मिला युवक का शव

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बुरी तरह मारपीट कर रोड के किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ऊदपुर घाटमपुर गांव निवासी 27वर्षीय हर्षित सिंह उर्फ साहिल पुत्र अवनीश सिंह को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर सराय त्रिलोकी मोड़ के पास सड़क किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही समाचार संकलन तक प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि मृतक के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...