Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : महाकुंभ से लौट रही कार ने महिला को रौंदा...

Jaunpur News : महाकुंभ से लौट रही कार ने महिला को रौंदा मौत, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। महाकुंभ प्रयागराज से लौट रही दर्शनार्थियों की कार दवा लेने आई महिला को रौद दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। श्रद्धालुओं के कार की टक्कर से दो कार और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। महाकुंभ प्रयागराज से स्नान कर श्रद्धालुओं की कार आजमगढ़ जा रही थी।कार प्रतापगढ़ मार्ग गौरैयाडीह के पास पहुंची ही थी कि कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होते ही दवा लेने आई महिला गेना देवी निवासी ग्राम पकड़ी को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर दो कार व मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों ने देखा तो गेना देवी की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने कार सवार लोगों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और कार सवार लोगों को थाने ले आई। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि हादसे में महिला की जान चली गई है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।