Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने किया बैठक, दिया...

Jaunpur News :  बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने किया बैठक, दिया निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल/इण्टर की 24 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2025 के मध्य में दो पालियों में की अवधि में आयोजित होगी। कक्षा-10 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 74938, कक्षा-12 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 80164, वर्ष 2025 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 155102 है। कुल 218 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट 06, सेक्टर मजिस्ट्रेट 23 एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट 218 तैनात किये गये हैं। जनपद में सवेंदनशील 24 तथा अतिसंवेदनशील 13 परीक्षा केन्द्र है। परीक्षा कन्ट्रोल रूम का गठन कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर में किया गया है। परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के लिए 06 सचल दस्ते बनाए गये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करायी जाए और परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले तथा कराने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान भ्रम फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में परिवहन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। परीक्षा केन्द्र के आस पास साफ-सफाई कराना सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्र के पास फोटोकापी की दुकाने संचालित नही की जाएंगी। परीक्षा में लगे सभी लोगो के पहचान पत्र जारी करने के भी निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप नकलविहिन परीक्षा सम्पन्न करायी जाएगी। जिसके लिए जनपद की एलआईयू, उड़नदस्ता विडियो सर्विलांस टीम के साथ अन्य ऐजेन्सिया भी सक्रिय रहेंगी। उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अधीनस्थों के स्तर से गड़बडी होने पर भी क्रेन्द्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी इसके लिए अपने अपने अधीनस्थो को भी शासन के मंशा से अवगत करा दें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शहर अरविन्द वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, सहित केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।