Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बड़े हादसे के इंतजार में बैठा विद्युत विभाग

Jaunpur News : बड़े हादसे के इंतजार में बैठा विद्युत विभाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव में वर्षों से लगा विद्युत पोल मौत का दावत दे रहा। विद्युत विभाग उक्त पोल को बदवाने की बजाय किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन पड़े हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत के नई बाजार चौराहा से सलखापुर मार्ग पर विद्युत पोल खराब हो कर दिवाल पर वर्षों से लटका पड़ा हुआ है। विद्युत पोल की इस जटिल समस्या को विद्युत विभाग के जिम्मेदार लोग पूरी तरह से अनदेखा करते हुए किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहे हैं कि कोई बड़ा हादसा हो तो तब इस विधुत पोल को ठीक कराया जाय। दूसरी ओर इस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीर व आस-पास रहने वाले दुकानदारों के लिए यह विद्युत पोल जैसे उन्हें मौत का दावत दे रहा हो। यदि समय रहते उक्त पोल को नहीं बदला गया तो कब किसके साथ बड़ा हादसा हो जायेगा, कुछ भी नहीं कहा जा सकता। यह विद्युत पोल कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। इस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर सहित अगल-बगल की दुकानदारों में हमेशा विद्युत पोल को लेकर भय बना रहता है। लेकिन विद्युत विभाग पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन पड़ा हुआ है, और घटना होने का इंतजार कर रहा है।