जौनपुर धारा, जौनपुर। अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज में मंगलवार को 75वां संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के कार्यक्रम में निबन्ध लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था, सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलायी गयी। मंगलवार को महरूपुर स्थित अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज में संविधान दिवस आयोजन पर संस्थान प्रमुख व तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर कॉलेज के प्रबन्धक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूवात की। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है और यह एक किताब न होकर एक पवित्र दस्तावेज माना जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित उमानाथ सिंह ला कालेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष मिश्रा ने कहा कि हमें संविधान के मूल कर्तव्यों को पालन करना चाहिये तभी हम मूल अधिकार के अधिकारी समझे जायेगें। दोनों एक दूसरे के सहवर्ती होते हैं। असिस्टेन्ट प्रोफेसर उमानाथ सिंह लॉ कालेज देवेश पाठक ने भारतीय संविधान के छोटे-छोटे मूल तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया और साथ ही संविधान की हमारे जीवन में क्या महत्व है इससे अवगत कराया। संस्थान के रजिस्ट्रार ने सभी बच्चों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई और बधाई देते हुए संविधान की बारिकियां बताई। इसके पूर्व इस दौरान कॉलेज में बच्चों हेतु निबन्ध लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था।निबन्ध लेखन में बी.फार्मा अन्तिम वर्ष के आदर्श उपाध्याय ने प्रथम, द्वितीय श्रृष्टि सोनी, तृतीय पूजा पटेल रही। वाद-विवाद में पक्ष से सोनू यादव ग्रुप ने बाजी मारी। विपक्ष से साजिद ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर कौस्तुभ श्रीवास्तव, कुलसुम, अनुभव गुप्ता, आदर्श पाठक, सत्यम जायसवाल, मनीष मौर्य, अभिषेक सिंह, नितिन सिंह, अरून यादव, दिवाकर सिंह, अराधना सिंह, उमेश सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur News : फार्मेसी कॉलेज में 75वें संविधान दिवस पर दिलाई शपथ



