Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  प्रतिवर्ष गरीबी रेखा के नीचे जा रही है 6...

Jaunpur News :  प्रतिवर्ष गरीबी रेखा के नीचे जा रही है 6 करोड़ की आबादी

  • डॉ.रागिनी ने गरीबी और अर्थव्यवस्था के सवाल पर सरकार को घेरा
  • आर्थिक असमानता में विश्वगुरु बन चुका है हमारा देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा की मछलीशहर की विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने बजट सत्र में सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की बारिकियों की बखिया उधेड़ दी। ऐसे-ऐसे सवाल आंकड़ों के साथ दागे जिसकी कल्पना सरकार और वित्त मंत्री को नहीं थी। अभी तक चिकित्सा, ऊर्जा, जल संसाधन और खेल विभाग उनके रडार पर था। आज उन्होंने बजट की कमियों को पकड़कर सरकार के होश उड़ा दिए।

विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार वन ट्रिलियन इकॉनमी का दावा कर रही है, यह सरकार, वहीं वे अपने हर वादे में डबल इंजन की तरह फेल भी होती जा रही है। सरकार देश को विश्वगुरु बनाने की बात कर रही हैं, लेकिन आज आर्थिक असमानता में देश विश्वगुरु बन चुका है। आज अमीर और अमीर होता चला जा रहा है गरीब और गरीब। ये मैं नहीं स्वयं सरकार के आंकड़े बताते हैं कि आज पूरे देश में 60करोड़ लोग हैं। जो कि सरकारी राशन पर आश्रित हैं। प्रति वर्ष 6 करोड़ लोग ऐसे हैं जो आपकी गरीबी रेखा से नीचे चलते चले जा रहे हैं। आरबीआई का आंकड़ा ये बता रहा है कि आज से 2010, 2011 में जो मिडिल क्लास की आमदनी थी, सेविंग थी, वो जीएसडीपी का 50प्रतिशत हुआ करती थी और इस समय में 5.1प्रतिशत पर आ गई है। आज गरीब और मिडल क्लास की पाकेट में कोई पैसा नहीं है। प्रदेश की 6 करोड़ की आबादी प्रतिवर्ष गरीबी रेखा के नीचे चली जा रही है। मेरा प्रश्न जो था वो अर्थव्यवस्था से लेकर के था कि वन ट्रिलियन इकॉनमी प्रदेश कब तक पहुंचा दे और साथ ही मेरा प्रश्न था कि वो कौन-कौन से विभाग है जो सबसे ज्यादा और सबसे कम योगदान कर रहे हैं और उनको किस तरीके से उनके कॉन्ट्रीब्यूशन को बढ़ाया जाएगा। स्थिति यह है कि आने वाले 20से पचीस सालों में भी हम वन् ट्रिलियन इकॉनमी तक नहीं पहुंच सकते हैं। हमे 20परसेंट ग्रोथ रेट की आवश्यकता है और यहाँ हमारा ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत तक पहुंच पाया है।

Share Now...