― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पुलिस ने दी गुड टच-बैड टच की जानकारी

Jaunpur News : पुलिस ने दी गुड टच-बैड टच की जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता चलाये जाने हेतु अभियान जोर-शोर से चल रहा है। कई थानों की महिला पुलिस द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाकों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिसकर्मी इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। पुलिस गांव, कस्बों, स्कूलों और कॉलेजों में सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही है। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर (1090,181,1930) और आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर साइबर अपराध, सरकारी योजनाओं और आत्मरक्षा के बारे में बताया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और शिकायत पेटिकाएं स्थापित करने की पहल की गई है। यह कदम छात्राओं को गुप्त रूप से अपनी समस्याएं साझा करने का मौका देगा। पुलिस का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनाना है। जागरूकता और सुरक्षा कार्यक्रमों से यह पहल महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को मजबूत कर रही है।

Share Now...