Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  पीएमश्री विद्यालय के शिक्षकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

Jaunpur News :  पीएमश्री विद्यालय के शिक्षकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। पीएमश्री योजनान्तर्गत चयनित 38परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों/सहायक अध्यापकों के क्षमता संवर्द्धन एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से 01दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सीडीओ साई तेजा सीलम की उपस्थिति में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के आडोटरियम हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, साईं तेजा सीलम ने दीप प्रज्वलित कर किया। डायट की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत करते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रति आपके मार्गदर्शन से प्रदेश में सबसे अलग मुकाम पर है। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग को प्रगति पर लाने हेतु पीएमश्री विद्यालय के शिक्षकों को नेतृत्व करने अद्भुत अवसर है। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद जौनपुर के पीएमश्री योजनान्तर्गत जौनपुर में चयनित 38परिषदीय विद्यालयों के 138प्रधान अध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनपद के 2800 से अधिक विद्यालयों के प्रेरणास्त्रोत बने। उन्होने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी जनपद में अध्ययनरत लगभग 4लाख से अधिक बच्चों के भविष्य के निर्माता है, जो जनपद के साथ प्रदेश के भी भविष्य के खेवनहार है। कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रमेश चन्द्र पटेल ने किया। प्रशिक्षणोपरान्त सभी प्रतिभागी प्रधानाध्यापकों/सहायक अध्यापकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल व जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Share Now...