जौनपुर धारा, जौनपुर। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांगों को लेकर नगर की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था। केरारवीर मंदिर से निकला मौन जुलूस में सभी वर्गों से जुड़े भारी संख्या में महिलाएं, पुरूष और युवा हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर सदभावना पुल, जोगियापुर, शेखपुर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि बीते 13मई को दिनदहाड़े इमरानगंज बाजार में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को गोलियां से भून दिया गया। दो माह में पुलिस ने शूटर को एनकाउंटर मार दिया तथा दो छोटे प्यादों को जेल भेज दिया लेकिन मुख्य साजिशकर्ताओ को पुलिस बचा रही साथ ही भूमाफियाओं को खुला संरक्षण देने वाले लेखपाल, राजस्वकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही किया गया। आशुतोष के भाई संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे भाई की हत्या हुए दो महीने बीत जाने के बाद भी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने व षडयंत्रकाारियों तक पुलिस का न पहुँचना इस संदेह को बल दे रहा है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करने से कतरा रही है, और मुख्य अभियुक्त नासिर जमाल और आदि को संरक्षण प्रदान कर रही है। यह किसी एक पत्रकार की हत्या नही बल्कि भूमाफियाओ, एवं गौरक्षा करने वाले हिन्दुवादी विचारधारा रखने वाले लोगो को यह दिखाना कि अगर भूमाफियाओ, एवं गौतस्करों को रोकने का प्रयास होगा तो उसकी हत्या इसी तरह बीच बाजार मे दिन दहाडें दुस्साहसिक तरीकें से कर दी जाएगी। भू-माफिया, आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी नासिर जमाल टाडा केस में बंद था। उसके द्वारा पूर्व मे सन् 2003 मे सबरहद गांव में होने वाले रामलीला का रामरथ का रोका दिया था, लगभग 20करोड़ की राजस्व सम्पत्ति अपनी हवेली के अन्दर अतिक्रमण करके रखना एवं सरकारी नाला हवेली के अन्दर कर लिया है। सन् 1990 मे 58 बीघा भूमि मुख्य मार्ग शाहंगज-जौनपुर मे गलत तरीके से स्वामित्व प्राप्त करके वर्ग विशेष बनाकर उसमे 15 बीघा मदरसा को दान कर दिया है। कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव ने पुलिसिया कार्रवाई को कटघरे में खड़ा करते हुए मांग किया कि सभी नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। इस मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह, पत्रकार शशिराज सिन्हा, राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, कुँवर नीतीश, मोहम्मद आरिफ, सौरभ श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, संजय चौरसिया, राज सैनी, जुबेर अहमद, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव डीओ, श्याम रतन श्रीवास्तव , संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur News : पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की उठी मांग, उमड़ा जनसैलाब



