जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश नगर निकाय उपचुनाव को लेकर जारी शेड्यूल के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी और भाजपा प्रत्याशी ने सभासद पद के लिए होने वाले नगर पालिका उपचुनाव को लेकर वार्ड नंबर चार पकड़ी गोदाम से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बताते चलें कि जैसे ही उपचुनाव को लेकर शेड्यूल जारी हुआ है राजनीतिक दलों की सरगर्मियां बढ़ गई है। एक तरफ कामता यादव के निधन के बाद उनके पुत्र अमित यादव ने अपने पिता की साख को बकरार रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता के साथ अपना सभासद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी पूर्व प्रत्याशी रहे ईश्वरचंद्र पटेल ने सपा नेता अनुपमा पटेल के साथ नामांकन किया।
― Advertisement ―
Jaunpur News : नगर पालिका उपचुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन


