Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : दबंगों ने महिला को दरवाजे पर चढ़कर पीटा, टूटा...

Jaunpur News : दबंगों ने महिला को दरवाजे पर चढ़कर पीटा, टूटा हाथ

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली के थानागद्दी चौकी अन्तर्गत जाखियां ग्राम में बीती रात दबंगों ने एक महिला के घर पर च़ढ़कर मारपीट किया और महिला का हाथ तोड़ दिया। उक्त ग्राम निवासिनी परमिला ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बकरी बांधने के लिए खुटा गाड़ी थी और शाम को झाड़ू लगा ही रही थी कि पड़ोस के ही मन बढ़ किस्म के शुभम, रोहित, प्रकाश, राकेश आए और झाड़ू लगाने से मना करने लगे और गाली देते हुए कहा इधर झाड़ू मत लगाओ। विरोध करने पर परमिला का मारपीट कर हाथ प्रैâक्चर कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि परमिला के पति जब घर आए तो उसने आपबीती बताई, पति समेत पहले पीड़ित थानागद्दी चौकी पर गई, वहाँ उसे निराशा हाथ लगी, तो केराकत कोतवाली पहुची वहाँ भी उसकी न सुनी गई। जिसके बाद वे दंपति रात को 11 बजे ही कप्तान के पास पहुँच कर जान बचाने की गुहार लगायी। कप्तान के आश्वासन के बाद केराकत कोतवाली से पीड़ित को सुबह 8:30बजे बुलाया गया, जहाँ उसे दोपहर तक बैठा कर मानसिक शोषण किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक पीड़ित का नाही मुकदमा लिखा गया, और नाही कोई मेडिकल मुआयना कराया गया। बता दें कि थानागद्दी चौकी काफ़ी दिनों से उपरोक्त जैसे मामलों में चर्चा में है। पीड़ित का ही शोषण थानागड्डी चौकी में आम बात हो गई है।

Share Now...