― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डीएम ने त्रिस्तरीय समिति का गठन किया, विकास कार्य...

Jaunpur News : डीएम ने त्रिस्तरीय समिति का गठन किया, विकास कार्य शुरू

  • महमदपुर मे लाखो के गबन का मामला
  • प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकासखण्ड बरसठी महमदपुर गांव में प्रधान द्वारा वित्तीय अनियमितता पाया गया। जिसे लेकर कोर्ट के निर्देश पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान की पद के दायित्वों का निर्वहन के लिए ग्राम प्रधान सदस्यों के त्रिस्तरीय समिति का गठन कर दिया, और त्रिस्तरीय समिति ने गांव के विकास कार्यों को शुरू करा दिया। बता दें कि महमदपुर गांव के कृपा शंकर यादव ने ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी, डीएम के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शिकायत की जांच की, जिसमें प्रधान पर विद्यालय की शौचालय में टाइल्स के निर्माण कार्यों में 3.60 लाख से अधिक की वित्तीय अनियमितता पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने पंचायत राज अधिनियम के तहत अंतिम जांच तक मुक्त होने तक ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी और प्रधान पद के दायित्वों को निर्वहन करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों के त्रिस्तरीय सीमित का गठन किया। जिसमे रामश्रृंगार को अध्यक्ष, लालचंद एवं निर्मला देवी को सदस्य बनाया और इन्हें ग्राम प्रधान के दायित्वों को निर्वहन करने विकास कराए जाने पर जोर दिया। जिसके बाद समिति ने गांव के विकास कार्यों के क्रियान्वयन में जुट गई।

Share Now...