― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता जौनपुर व जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जौनपुर के साथ भारतीय खाद्य निगम संस्था का धान क्रय केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी ने बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 272.40 कुं.06 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर किसान शिवपूजन ग्रा0 धर्मसारी का 70.80 कुं.धान क्रय हो रहा था। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र पर लघु/मध्यम वर्ग के किसानों की खरीद में प्राथमिकता दी जाये तथा आवक के अनुरूप प्रतिदिन खरीद करना सुनिश्चित करें। विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र धर्मापुर के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी प्रीतम सिंह द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 1798.80 कुं.25 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर किसान लालती, कबीरूद्दीनपुर का 22.40 कुं., चन्द्रमा देवी, जमुहाई का 67.20 कुं.व राम आसरे, जमुहाई का 58.00 कुं.धान क्रय हो रहा था। पीसीएफ संस्था का धान क्रय केन्द्र बी.पैक्स पतहना के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 779.60 कुं.09 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर बिन्दु सिंह का 76.00 कुं., कल्पनाथ का 11.60 कुं. व शैलेन्द्र सिंह का 79.20 कुं.धान क्रय हो रहा था। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक कांटा तत्काल मण्डी सचिव से सम्पर्क कर मरम्मत करायें तथा केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें। पीसीएफ संस्था का धान क्रय केन्द्र बी.पैक्स कोठवार के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी धर्मेन्द्र मधुकर द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 1202.80 कुं.15 किसानों से धान क्रय किया गया है।मौके पर पारसनाथ का 35.00 कुं.धान क्रय हो रहा था, परन्तु केन्द्र पर नमीमापक यंत्र उपलब्ध नहीं था। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मण्डी सचिव कार्यालय से सम्पर्क कर नमीमापक यंत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

Share Now...