जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रैक्टर व ई-रिक्शा की भिड़ंत में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी 50वर्षीय राजेश चौरसिया पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया सोमवार को अपने ई-रिक्शा से शाहगंज से घर जा रहें थे कि अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक गंभीर

Previous article

