जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के कनौरा गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में रात साढ़े दस बजे तीन चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात अराजक तत्वों ने डाक्टर को मारने पीटने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। चोलापुर वाराणसी थाना क्षेत्र के मगोलेपुर निवासी डा.धर्मेंद्र विश्वकर्मा का कनौरा गांव में अस्पताल है। रात साढ़े दस बजे तीन चार की संख्या में पहुंचे अराजक तत्वों ने मार पीट कर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
― Advertisement ―
अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, मुकदमा दर्ज


