Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ज्यादा कमीशन के लिए डॉक्टर लिखते हैं बाहर की...

Jaunpur News : ज्यादा कमीशन के लिए डॉक्टर लिखते हैं बाहर की दवा

  • मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक पर मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था चरमरा रही है, वहीं एक चिकित्सक पर मरीजों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों का कहना है कि चिकित्सक उन्हें अपने मनपसंद मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए भेजते हैं और ज्यादा कमीशन वाली दवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि मरीज किसी अन्य मेडिकल स्टोर से दवा लेते हैं, तो उन्हें वापस करके उसी कमीशन वाली दवा लेने के लिए मजबूर किया जाता है। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें चिकित्सक द्वारा विशेष मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए कहा जाता है। इन स्टोरों पर अक्सर ज्यादा कीमत वाली दवाएं रखी जाती हैं, जिन पर चिकित्सक को ज्यादा कमीशन मिलता है।  मरीज शिव प्रसाद मौर्या ने कहा ‘जब मैंने दूसरे स्टोर से दवा ली, तो डॉक्टर ने मुझे वापस भेज दिया और कहा कि यह दवा काम नहीं करेगी। उन्होंने मुझे उसी स्टोर से दवा लेने के लिए मजबूर किया। मरीज डॉक्टर को भगवान का दूसरा स्थान देते हैं तो चिकित्सक कमीशन के चक्कर में को कसर नहीं छोड़ रहे है।

Share Now...