Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : जमीनी विवाद में हत्या को आरोपी पर दोष सिद्ध

Jaunpur News : जमीनी विवाद में हत्या को आरोपी पर दोष सिद्ध

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर सत्र न्यायधीश प्रथम अनिल कुमार यादव की अदालत ने खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में 4 वर्ष पूर्व हुई राजेश तिवारी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह हत्या जमीनी विवाद के कारण हुई थी, और दोषी संदीप उर्फ सोनू तिवारी, अंबुज और संजय को हत्या के आरोप में दोषी पाया गया है। मुकदमे के अनुसार, वादी श्याम नारायण तिवारी ने खुटहन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 जून 2020 को सुबह करीब 8:00 बजे, जमीनी विवाद को लेकर आरोपी संदीप उर्फ सोनू तिवारी, अंबुज और संजय ने उनके बेटे राजेश तिवारी से गाली-गलौज की। जब राजेश ने इसका विरोध किया, तो संदीप उर्फ सोनू तिवारी ने अवैध असलहे से राजेश तिवारी को सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही राजेश गिर पड़ा, और उसे तत्काल जौनपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना की और आरोपी के खिलाफ कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। सरकारी वकील संजय श्रीवास्तव ने गवाहों से बयान दर्ज कराए। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपियों को दोषी करार दिया।