Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : चौथी शादी करने जा रहा युवक पकड़ाया

Jaunpur News : चौथी शादी करने जा रहा युवक पकड़ाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के सुजानगंज में एक युवक चौथी शादी करने जा रहा था, इसकी जानकारी जैसे ही तीसरी पत्नी ने हुई तो उसने अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि फरजाना पुत्री स्व.मुस्लिम अंसारी देवरिया बरपुर बदलापुर में अपने मायके में रह रही है। प्रार्थिनी के अनुसार उसकी शादी सुजानगंज के पढुआ सर्वेमऊ बेलवार के शम्स आलम पुत्र असलम से मुस्लिम रिति-रिवाज से हुई थी, फरजाना के दो बच्चे हैं। पति पत्नी के विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। युवक ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचाई दूसरी पत्नी को छोड़ा तीसरी शादी कर लिया। रविवार को चौथी शादी करने जा रहा था। चौथी शादी की भनक जब दूसरी बीबी को लगी तो वह सुजानगंज थाने पर आ धमकी और चौथी शादी का विरोध करने लगी जिस पर पुलिस चौथी शादी करने जा रहे युवक को हवालात में डाल कर विधिक कार्यवाही में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के परिजन थाने पर डटे रहे।