- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के माध्यमिक विद्यालय का मामला
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शनिवार की रात 10:00बजे चोरों ने माध्यमिक विद्यालय भकुरा को निशाना बनाया लेकिन चोरी करने में असफल रहे ग्रामीणों को देख अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। 112 पुलिस पहुंचकर बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई। बता दें कि माध्यमिक विद्यालय भकुरा में शनिवार की रात 10:00बजे चोर विद्यालय पहुंचकर अपनी बाइक शौचालय में खड़ी करके ताला तोड़ने की नीयत से पहुंचने ही वाले थे कि स्थानीय ग्रामीणों ने देख लिया शोर मचाने पर चोर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर 112 नंबर पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच पाताल में जुड़ गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर पता किया तो सिर्फ शौचालय का ताला तोड़कर चोर अपनी बाइक खड़ी किए थे विद्यालय में कोई नुकसान नहीं हुआ है।


