जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे गत माह की बैठक पर कार्यवाही की पुष्टि की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष ने उपस्थित पेंशनर्स को संबोधित करते हुए प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक कार्यवाही से सदन कोअवगत कराते हुए स्थानीय स्तर पर समस्याओ को रखने का सदस्यो से आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दिवाकर सिंह पूर्व एडीएम ने पेंशनर्स को संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि ‘संघे शक्ति कलियुगेÓ जब आप संगठित होगे तभी आप की समस्याओ का त्वरित समाधान होगा। आप सब मिलकर संगठन को तन-मन-धन से सहयोग करके मजबूत करने का संकल्प लेकर संगठन को सुदृढ करें। बैठक में संगठन का जनपदीय अधिवेशन पन्द्रह अप्रैल को कराने का प्रस्ताव अध्यक्ष ने प्रस्तावित किया। बैठक को मुख्यरूप से सम्बोधित करते हुए राकेश कुमार श्रीवास्तव संरक्षक राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद, पेंशनर्स वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, ओंकार मिश्र, प्रमोद तिवारी, अजयसिह, वीवी सिंह, शेषनाथ सिंह, गोरखनाथ माली, कृपाशंकर उपाध्याय, कंचन सिंह, केके तिवारी, अशोक कुमार मौर्य, बीडी सिंह, राजपति विश्वकर्मा, नन्दलाल सरोज, भारत यादव, ओमप्रकाश सिंह, सूबेदार यादव, रामसूरत यादव, दसरथ राम आदि ने सरकार से पेंशन राशिकरण की कटौती दस वर्ष करने, पेंशनर्स की पेंशन मे क्रमस:पैसठ वर्ष पर पांच, सत्तर बर्ष पर दस एवं पचहत्तर बर्ष पर पन्द्रह प्रतिशत करने, अठ्ठारह माह के बकाया डीआर का भुगतान करने की सरकार से मांग करते हुए हर संघर्ष मे सहयोग का संकल्प ब्यक्त किया गया।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Jaunpur News : चिकित्सा प्रतिपूर्ति में विलम्ब पर पेंशनर्स संघ आक्रोशित



