Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur News : खबरें एक नजर में…

Electricity Supply Will be Disrupted : 14 जुलाई तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। अधिशासी अभियन्ता ई.ए.के.सिंह ने 33/11केवी. छातीडीह व टंण्डवा उपकेन्द्र के क्षेत्र में 10 से 14जुलाई तक 33केवी. चौरी लाईन के जर्जर तारों को बदलनें का कार्य दिन के 11.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक किया जायेगा। जिसके कारण 14 जुलाई को दिन के 11 से 06 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

पैन से आधार लिंक कराये पेंशन धारक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरो/पारिवारिक पेंशनरो को अवगत कराया कि जिनका पैन, आधार नम्बर से लिंक नही है, वे अतिशीघ्र लिंक करवा लें। जिससे उनकी पेंशन से की गयी आयकर कटौती की ई-फाइलिंग की जा सके। पैन न्ाम्बर से आधार नम्बर लिंक न होने की दशा में आयकर की परीधि में आने पर नियमानुसार सम्पूर्ण धनराशि पर 20प्रतिशत की दर से आयकर देय होगा। आधार से पैन लिंक न होने की दशा में 20 प्रतिशत की दर से आयकर कटौती हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होगें।

Notice issued on Viral Video : महिला कर्मी के साथ अनैतिक कृत्य के वायरल वीडिया पर नोटिस जारी 

जौनपुर धारा, जौनपुर। 07 जुलाई को वायरल विडियो के सम्बन्ध में सुभाष तिवारी, प्रबन्धक जय हिन्द पब्लिक स्कूल, जमौली सुइथाकला का किसी महिला कर्मी के साथ विद्यालय कार्यालय में अनैतिक कृत्य के प्रसारित वायरल विडियो एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकला की जाँच आख्या के आधार पर जनहित/छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर द्वारा मान्यता प्रत्याहरण हेतु नोटिस जारी किया गया।

Boycott of digital presence : परिषदीय शिक्षकों ने किया डिजिटल उपस्थिति का बहिष्कार

जौनपुर धारा, केराकत। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी आदेश के क्रम में ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति का पुरे जोर के साथ विरोध विकास खण्ड केराकत के शिक्षकों में देखने को मिला। शिक्षकों की मांग है कि सर्वप्रथम हमारी पूर्व लंबित मांगों को पूरा किए बिना इस तरह का आदेश थोपना पूरी तरह से अनुचित है। ऐसा आदेश शिक्षकों की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिव बचन यादव ने जोर देकर कहा कि जब तक हमारी न्यायोचित मांगे जैसे-30 उपार्जित अवकाश (ई.एल.) 14 हाफ-डे अवकाश, पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य मांगों पर जब तक विचार नहीं किया जाता है। तब तक ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

Share Now...