Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  कौशल से रोजगार का सृजन होता है : मनोरमा...

Jaunpur News :  कौशल से रोजगार का सृजन होता है : मनोरमा मौर्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ 23 फरवरी को डॉ.अबू मोहम्मद आईटीआई में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने की, मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक मौर्य रहे। मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या ने अपने संबोधन में कौशल विकास की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा में कौशल आवश्यक है, जिससे रोजगार सृजन में सहायता मिलती है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का उल्लेख किया, जो स्वरोजगार उत्पन्न करने और देश के विकास में सहायक हैं एवं बालिकाओं को शिक्षा के प्रति आग्ो बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने शिक्षा के साथ-साथ देश सेवा की आवश्यकता पर बल दिया और राष्ट्रीय सेवा योजना को सेवा के प्रति जागरूकता का प्रेरक बताया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मानित बुके, पुष्प, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सभी यूनिट के लीडर के रूप में ऋचा द्विवेदी, नैन्सी साहू, रोशनी यादव, अल्तमश पठान, हेमंत मौर्य, सुंदरम मौर्य और अहलेताशा को चयनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ.ममता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार बिन्द, डॉ.विवेक विक्रम, डॉ.नीलेश सिंह, डॉ.अमित जायसवाल, अहमद अब्बास खान सतिह सैकड़ों स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।