― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : असलहे के बल पर वक्रांगी केंद्र संचालक से 1.5...

Jaunpur News : असलहे के बल पर वक्रांगी केंद्र संचालक से 1.5 लाख की लूट

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली के सरकी चौकी अन्तर्गत वक्रांगी केंद्र संचालक से 1.5लाख की लूट से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। प्रातः हुए इस वारदात से पुलिस विभाग की भी तंद्रनिद्रा खुली और आनन फानन में पहुँच मौका मुआयना करने लगी। मिली जानकारी के अनुसार केराकत झमका ब्राह्मणपुर ग्राम निवासी आशुतोष राजभर उर्फ़ कवि रोज की भातीं सायकिल से केराकत सरकी चौकी अंतर्गत नदौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अपने वक्रांगी मिनी बैंक पर जा रहा था कि डेडुआना डेहरी के बीच सिवान के पास 3 अज्ञात बदमाशों ने पीछे से असलहा सटा कर हमला कर दिया, जिसमें आशुतोष को गिर गये। गिरने पर बैग छीनने लगे नहीं देने पर असलहा निकाल आतंकित कर बैग छीन कर फरार हो गयें। लूट को अंजाम देते हुए बदमाश पेसारे के तरफ़ भाग निकलें। बदमाशों ने कुछ दूर जाकर डेहरी सुरतपुर के बीच में बैग व लैपटॉप फेक दिया। पीड़ित के अनुसार बैग में रखा 1.5लाख रुपये लेकर भाग गए। मौक़े पर सीओ.सिटी व केराकत पुलिस पहुँचकर जाँच पड़ताल में जुट गयी।

Share Now...