जौनपुर धारा, केराकत। अधिवक्ता अधिनियम 1961में संशोधन के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता संघ केराकत ने जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राजमणि यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, न्यायालयों एवं रजिस्ट्री कार्यालय को पूर्ण रूप से बंद कराया। जुलूस अशोक स्तंभ, कोतवाली केराकत चौराहे तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायालय के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नमःनाथ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुबाषचंद्र सिंह, अनिल कुमार गांगुली, महामंत्री दिनेश पांडे, विनोद यादव, सुरेश कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सरकार द्वारा लाए गए इस संशोधन को काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
― Advertisement ―
जौनपुर डायरी: गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
Jaunpur News : अधिवक्ता अधिनियम संशोधन के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Previous article


