जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला पकड़ी गोदाम में स्थित श्रीसंकट मोचन बालाजी धाम मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगरवासियों की भारी भीड़ दर्शन करते हुए नजर आई। बताते हैं कि जहां पर मंदिर का नव निर्माण कराया गया है वहां पहले हनुमान की मूर्ति दीन हीन दशा में बिना किसी छत के था और भक्तों ने संकल्पित होकर अपना संकल्प पूर्ण किया और अब हनुमान का भव्य मंदिर बन गया है। मन्दिर में दर्शन पूजन करने के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन यजमान कन्हैया कसौधन पत्नी सरस्वती देवी, गोविन्द पत्नी निशा देवी सुबह से ही क्षेत्र के विद्वान पंडित गणेश महराज,पंडित सुधीर शुक्ल व पंडित पंकज मिश्र द्वारा हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया। जिसके बाद हवन पूजन किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही और देर शाम तक दर्शन पूजन करने का सिलसिला चलता रहा।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Jaunpur News : तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न


