Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजिला जेल में बन्दियों के साथ किया गया रूद्राभिषेक

जिला जेल में बन्दियों के साथ किया गया रूद्राभिषेक

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर जिला जेल में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कारागार के सर्किल प्रांगण स्थित शिव मंदिर पर बंदियों ने रुद्राभिषेक किया। जेलर अजय कुमार ने विधि-विधान से संकल्प लेकर पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के पूजन और हवन के बाद आरती की गई। इस दौरान बंदियों में भक्तिभाव और हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दिया। जेल प्रशासन की ओर से सभी बंदियों को प्रसाद और फलाहार का वितरण किया गया। जेल परिसर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर पर भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भंडारे की व्यवस्था की गई कर्मचारियों के लिए रात्रि में भण्डारे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में जिला कारागार के जेलर अजय कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ.विनय कुमार राव, सभी उप जेलर धर्मेन्द्र िंसह भदौरिया सहित अन्य कर्मचारी और बंदी मौजूद रहें।